इजरायल: युद्ध और संकट के बीच 'उम्मीदों वाली खुशबू', जाफा की मशहूर अबुलाफिया बेकरी को शांति की आस
जाफा (इजरायल), 9 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के ऐतिहासिक शहर जाफा स्थित अबुलाफिया बेकरी केवल पारंपरिक मध्य-पूर्वी व्यंजनों के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक मेल-जोल की मिसाल के रूप में भी पहचानी जाती है। इस बेकरी के सीईओ सैद अबुलाफिया का कहना है कि उनका प्रतिष्ठान वर्षों से यहूदी, ईसाई और मुस्लिम तीनों समुदायों के लोगों को एक साथ जोड़ने का काम कर रहा है। यहां इजरायल में रह रहे भारतीय भी इस बेकरी के मुरीद हैं।