बेन करन का शतक, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दिया 248 रन का लक्ष्य

IANS | July 9, 2026 5:06 PM

हरारे, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सलामी बल्लेबाज बेन करन की शतकीय पारी की बदौलत 247 रन बनाए हैं।

'का से कहूं मैं दरददिया हो रामा, पिया परदेस गए'; भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर

IANS | July 9, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। आज की आधुनिक जिंदगी में रिश्ते बेहद नाजुक हो गए हैं। आए दिन शादियां टूट रही हैं, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं और कुछ मामलों में पत्नी द्वारा पति की हत्या जैसे जघन्य अपराध भी सामने आ रहे हैं। इसी समय में भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर का नाटक बिदेसिया एक बार फिर याद आता है। ‘का से कहूं मैं दरददिया हो रामा, पिया परदेस गए’ यह पंक्ति आज भी उन महिलाओं के लिए सटीक संदेश है, जो जरा-जरा सी बात पर पति पर अत्याचार करने से गुरेज नहीं करतीं।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, घबराने की जरूरत नहीं: डब्ल्यूटीसी चेयरमैन विजय कलंत्री

IANS | July 9, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) के चेयरमैन विजय कलंत्री ने गुरुवार को कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था इस चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

वैभव सूर्यवंशी के सामने हर गेंदबाज शॉर्ट गेंद के इस्तेमाल की कोशिश करेगा: पार्थिव पटेल

IANS | July 9, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शॉर्ट-पिच गेंदबाजी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वैभव के खिलाफ इंग्लैंड का प्लान आईपीएल से ही स्पष्ट था और यह विरोधी गेंदबाजों के लिए पसंदीदा तरीका बना रहेगा।

भारी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 238 अंक चढ़कर बंद; निफ्टी 24,000 के करीब

IANS | July 9, 2026 4:17 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में 0.30 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग: प्रधानमंत्री ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है'

IANS | July 9, 2026 3:45 PM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने के लिए मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे। प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके प्रत्युत्तर में पूरा स्टेडियम जगमगा गया।

न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के स्वागत में 'किया ओरा मोदी' का होगा आयोजन, एफटीए के बाद व्यापार, निवेश और शिक्षा पर रहेगा फोकस

IANS | July 9, 2026 3:38 PM

ऑकलैंड, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते के ऐलान के बाद पीएम मोदी के इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है। इस मौके पर भारतीय समुदाय 'किया ओरा मोदी' कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।

जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी

IANS | July 9, 2026 3:34 PM

बांदा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को फिर निशाने पर रखते हुए इन सरकारों के कार्यों का अंतर बताया।

पीडीआईएल में 153 डिप्लोमा और ग्रेजुएट इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू, 27 जुलाई तक मौका

IANS | July 9, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (पीडीआईएल) ने पूरे देश में स्थित पीडीआईएल के किसी भी ऑफिस या साइट पर अलग-अलग पदों/विषयों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थियों की यह नियुक्ति पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी।

गगनयान से ग्लोबल एजुकेशन तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया ने शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को लेकर कई बड़े ऐलान किए

IANS | July 9, 2026 3:25 PM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। रक्षा और समुद्री सुरक्षा को साझेदारी का प्रमुख आधार बताते हुए दोनों नेताओं ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा जारी की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।