ट्राई सीरीज: गेरहार्ड इरास्मस पर भारी पड़ी इनोसेंट की तूफानी पारी, जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 विकेट से हराया

IANS | September 3, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। ट्राई सीरीज के पांचवें मैच में जिम्बाब्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 5 विकेट से हराया। नामीबिया से मिले 157 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 5 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।

पीएफआरडीए भर्ती 2026: ऑफिसर के 30 पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के पास 24 सितंबर तक मौका

IANS | September 3, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने विभिन्न स्ट्रीम के आधार पर ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

कीव में जेलेंस्की की विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात, कहा- 'यूक्रेन 'अन्यायपूर्ण युद्ध' खत्म करने की भारत की इच्छा के लिए आभारी'

IANS | September 3, 2026 8:32 PM

कीव, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। उन्होंने न केवल भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों, बल्कि क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उपायों पर भी बातचीत की।

यूक्रेन ने भारत को 'ग्लोबल सुपरपावर' बताया, पीएम मोदी के 'युद्ध के अंत की ओर बढ़ने के आह्वान' का भी किया स्वागत

IANS | September 3, 2026 8:09 PM

कीव, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत को 'वैश्विक महाशक्ति' बताते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने गुरुवार को कहा कि कीव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वान का स्वागत करता है, जिसमें अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ने की बात कही गई थी।

एफएसएसएआई ने वाई-वाई नूडल्स बनाने वाली सीजी फूड इंडिया को वेज भुजिया नमकीन का उत्पादन रोकने का दिया आदेश

IANS | September 3, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस) भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

विमेंस एशिया कप: हांगकांग ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

IANS | September 3, 2026 7:52 PM

दुबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के 7वें मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत हांगकांग, चीन से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर गजेंद्र चौहान ने जताई नाराजगी, बोले- 'अपनी जिंदगी में कुछ भी पहनें, लेकिन कैमरे पर...'

IANS | September 3, 2026 7:39 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने इस विज्ञापन को लेकर असहमति जताई। उनका कहना है कि रक्षा बंधन भारत के पवित्र त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है। ऐसे त्योहार से जुड़े किसी विज्ञापन में कलाकारों की प्रस्तुति ऐसी नहीं होनी चाहिए, जिससे लोगों तक गलत संदेश पहुंचे।

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

IANS | September 3, 2026 7:15 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज कर दिया। मुंबई में अपने हेडक्वार्टर में हुई हाई-लेवल परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग के बाद बोर्ड ने कहा कि रोहित की फॉर्म अभी भी शानदार बनी हुई है।

सेशेस्ल राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष अर्नेस्टा की उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात, साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर

IANS | September 3, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। सेशेल्स की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एचई अजरेल अर्नेस्टा ने भारत दौरे के तीसरे दिन गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने कई क्षेत्रों में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।

टेक्नोलॉजी और विश्वास मिलकर एनबीएफसी के अगले चरण की ग्रोथ को निर्धारित करेंगे : आरबीआई डिप्टी गवर्नर

IANS | September 3, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एससी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि देश की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) के पास ग्रोथ करने के काफी सारे अवसर मौजूद हैं, क्योंकि देश तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है, जबकि शहरीकरण और डिजिटलीकरण में भी इजाफा हो रहा है। अगले चरण की ग्रोथ टेक्नोलॉजी और विश्वास से निर्धारित होगी।