भारत ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की 56 नीलामियां सफलतापूर्वक संपन्न कीं: सरकार

IANS | June 23, 2026 7:04 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत ने महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की 56 नीलामियां सफलतापूर्वक संपन्न कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो देश की घरेलू खनिज आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने और भारत के क्रिटिकल मिनरल मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बीईएल के शिक्षण संस्थान में टीचर के 34 पदों पर नौकरी का अवसर, 7 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 23, 2026 6:53 PM

बेंगलुरु, 23 जून (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया हैं। दरअसल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की शिक्षण संस्थान, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स (बीईईआई) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विषयों के अनुसार पीआरटी (प्राइमरी टीचर), टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर), जीपीटी (ग्रेजुएट प्राइमरी टीचर) और लेक्चरर के कुल 34 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीईएल भर्ती अलर्ट : सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के 17 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 8 जुलाई अंतिम तिथि

IANS | June 23, 2026 6:49 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने विभिन्न विषय के अनुसार फिक्स्ड टेन्योर (निश्चित कार्यकाल) आधार पर सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (ई-I) के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति की अवधि 15 वर्ष या रिटायरमेंट की तारीख (60 वर्ष), जो भी पहले हो, तक होगी।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: शार्प-हॉलिडे की शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया

IANS | June 23, 2026 6:25 PM

ब्रिस्टल, 23 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। काउंटी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड की जीत में ब्रुक हॉलिडे और मैडी ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी का अहम योगदान रहा।

भारत को वैश्विक फार्मा और नवाचार केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की आवश्यकता है: नीति आयोग

IANS | June 23, 2026 6:24 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। नीति आयोग की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया में जेनेरिक दवाओं के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है और वैक्सीन व आवश्यक दवाओं का प्रमुख निर्यातक भी है। इसके बावजूद, वैश्विक फार्मास्युटिकल और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) निर्यात में भारत की हिस्सेदारी केवल 2.8 प्रतिशत है। बढ़ती वैश्विक मांग के बीच भारत के लिए इस क्षेत्र में विस्तार की काफी संभावनाएं मौजूद हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद भारतीय एयरलाइंस हटा सकती हैं फ्यूल सरचार्ज: रिपोर्ट

IANS | June 23, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बाद भारतीय एयरलाइंस फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) हटाने पर विचार कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर ऐसा होता है तो आने वाले महीनों में हवाई यात्रियों को किराए में राहत मिल सकती है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

IANS | June 23, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में 'पद्म पुरस्कार- 2026' प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

कोविड के बाद भारत का आउटवर्ड एफडीआई तेजी से बढ़ा, वैश्विक रुझान के उलट दिखी मजबूती: रिपोर्ट

IANS | June 23, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत का बाहरी देशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (आउटवर्ड एफडीआई) कोविड-19 के बाद के दौर में तेजी से बढ़ा है, जबकि इसके विपरीत दुनिया भर में विदेशी निवेश में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को जारी बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली प्रीमियर लीग: 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा तीसरा सीजन, जानिए कब होगी नीलामी?

IANS | June 23, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नए सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 1 जुलाई को होगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ टीमें और महिलाओं की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

सीयूईटी-यूजी परिणाम घोषित, भाजपा विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनीं ऑल इंडिया टॉपर

IANS | June 23, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026' के नतीजे घोषित कर दिए। एनटीए ने इस वर्ष सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में 12 दिन पहले और परीक्षा संपन्न होने के मात्र 16 दिनों के अंदर जारी कर दिए हैं। पिछले वर्ष सीयूईटी यूजी परिणाम 4 जुलाई को जारी किए गए थे।