डर के साये में पाकिस्तान, रक्षा मंत्री आसिफ को सता रहा हमले का खौफ
नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सरकार इन दिनों इस कदर डर के साये में जी रही है कि खुद वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत के हमले को लेकर अपना डर बार-बार बयां कर रहे हैं। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं के बाद से पाकिस्तानी डिफेंस मिनिस्टर का कई बार ये कहते हुए बयान सामने आ चुका है कि भारत हमारे ऊपर हमला करेगा।