'मेरे गेस्ट को शर्मिंदा कर रही हैं आप,' खाशोज्जी मर्डर मामले में ट्रंप ने सऊदी को दी 'क्लीन चिट,' रिपोर्टर से नाराज हुए
वाशिंगटन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर मुहर लगी। बता दें, अमेरिकी पत्रकार खाशोज्जी हत्याकांड के बाद एमबीएस ने पहली बार अमेरिका का दौरा किया। वहीं ट्रंप ने सऊदी अरब को क्लीन चिट भी दे दिया। इस दौरान मीडिया ने कुछ ऐसा सवाल कर दिया, जिसपर अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क गए।