'केनेडी कर्स' से क्या नहीं मिली मुक्ति? अब जेकेएफ की पोती ने बताया- मुझे जानलेवा बीमारी
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन एफ केनेडी के परिवार पर एक और काला साया मंडराने लगा है। ऐसा साया जो दशकों बीत जाने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा। जोसेफ पी केनेडी की असमय मृत्यु से शुरू हुआ मनहूस सफर अब तक जारी है।