व्हाइट हाउस का दावा- चीन ने अमेरिकी वोटरों का डेटा किया हैक
वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने एक फैक्ट शीट जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि सार्वजनिक किए गए अमेरिकी इंटेलिजेंस डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि चीन और उसके प्रॉक्सी ने 220 मिलियन (22 करोड़) अमेरिकियों का वोटर रजिस्ट्रेशन डेटा हासिल किया। इसमें ऐसी जानकारी भी शामिल है जो सार्वजनिक तौर उपलब्ध नहीं थी।