हमले के बाद से गाजा में मारे गए 65 इजरायली सैनिक
तेल अवीव, 20 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को गाजा में दो और सैनिकों की मौत की घोषणा की, जिससे 27 अक्टूबर को जमीनी हमले की शुरुआत के बाद से हमास-नियंत्रित क्षेत्र में मारे गए सैनिकों की कुल संख्या 65 हो गई है।