इज़रायली चौकियों पर अत्यधिक देरी से गाजा को सहायता वितरण हो रहा प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र
तेल अवीव, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि इजरायली चौकियों पर अत्यधिक देरी के कारण युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में भोजन, दवाएं, पानी और अन्य जीवनरक्षक आपूर्ति सहित नियोजित सहायता की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।