एक महाशक्ति के राष्ट्रपति होने के बावजूद नेतन्याहू को झुका नहीं सकते बाइडेन
न्यूयॉर्क, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गाजा पर हवाई बमबारी के जरिए इजरायल के गुस्से की दिल दहला देने वाली तस्वीरों ने दुनिया और यहां तक कि अमेरिका के एक भाग को भी हिलाकर रख दिया है। ऐसे में वाशिंगटन ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को रोजाना चार घंटे के "मानवीय" संघर्ष विराम पर सहमत होने के लिए प्रेरित किया।