गाजा में युद्ध विराम की प्रभावी तारीख की घोषणा 24 घंटे के भीतर : कतर
दोहा, 22 नवंबर (आईएएनएस) । गाजा में चल रहे युद्ध के बीच इजराइल और हमास के बीच समझौता कराने में मदद करने वाले कतर ने बुधवार को घोषणा की कि चार दिनों के युद्धविराम की प्रभावी तारीख 24 घंटों के भीतर घोषित की जाएगी।