पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई में चार आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक खुफिया आधारित सैन्य अभियान में चार आतंकवादी मारे गए, देश की सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।