प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे जापान, वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

IANS | August 28, 2025 9:59 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। इस दौरान वे भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करेगी, जो सभ्यतागत संबंधों और साझा हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण पर आधारित है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जो रक्षा, व्यापार, निवेश और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई दिशा

IANS | August 28, 2025 9:39 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन का दौरा करेंगे। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात होगी, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा।

भारत और जिम्बाब्वे साथ मिलकर दक्षिण से दक्षिण सहयोग का अगला अध्याय लिखने में सक्षम : जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति

IANS | August 27, 2025 7:51 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. सी.जी.डी.एन. चिवेंगा ने बुधवार को कहा कि भारत और जिम्बाब्वे साथ मिलकर दक्षिण से दक्षिण सहयोग का अगला अध्याय लिख सकते हैं, जिससे विश्व को पता लगेगा कि विकासशील देशों के बीच साझेदारी किस प्रकार इनोवेशन, औद्योगिक विकास और एक अधिक न्यायसंगत वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकती है।

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर, अब तक 802 लोगों की मौत, 1,000 से अधिक घायल

IANS | August 27, 2025 4:03 PM

इस्लामाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 26 जून से अब तक पाकिस्तान में लगातार मानसूनी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 802 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 1,088 अन्य घायल हो गए हैं।

ट्रंप टैरिफ एक शॉक थेरेपी, भारत को निर्भरता से मुक्त होने की जरूरत : अर्थशास्त्री

IANS | August 27, 2025 2:06 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अर्थशास्त्रियों ने जोर देकर कहा है कि अमेरिका के टैरिफ किसी इकोनॉमिक ब्लैकमेल से कम नहीं हैं। हालांकि, यही टैरिफ शॉक थेरेपी भी हो सकते हैं, जिसकी भारत को निर्भरता से मुक्ति पाने के लिए जरूरत है।

ट्रंप टैरिफ का असर, 0.4-0.5 प्रतिशत के बीच घट सकती है अमेरिकी अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

IANS | August 27, 2025 12:06 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्यापारिक साझेदार देशों पर लगाए गए टैरिफ के कारण महंगाई बढ़ सकती है, जिस वजह से यूएस की अर्थव्यवस्था 0.4-0.5 प्रतिशत के बीच घट सकती है।

1971 युद्ध के दौरान हुए अत्याचारों के लिए माफी की मांग बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों के आड़े आएगी?

IANS | August 25, 2025 9:53 PM

ढाका, 25 अगस्त (आईएएनएस)। 1971 युद्ध के दौरान हुए अत्याचारों के लिए बांग्लादेश लंबे समय से पाकिस्तान से माफी मांगने की मांग करता आ रहा है। यह मांग एक बार फिर उस समय उठी, जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुहम्मद इशाक डार ढाका के दौरे पर पहुंचे।

पाकिस्तान में सोने के खनन के दौरान खरबों का घोटाला, एनएबी का बड़ा खुलासा

IANS | August 25, 2025 5:17 PM

इस्लामाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक निकाय राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में सोने के खनन के दौरान हुई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया है।

भारत-फिजी के रिश्तों ने पूरे पैसिफिक क्षेत्र के साथ हमारे जुड़ाव को नई ताकत दी है: पीएम मोदी

IANS | August 25, 2025 1:31 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हैदराबाद हाउस में फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और फिजी के बीच लंबे पुराने रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

पाकिस्तान में हर साल 1,000 लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण : रिपोर्ट

IANS | August 24, 2025 9:54 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की दुर्दशा लगातार दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यहां ईसाई और हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के नए मामले उस स्थिति को उजागर करते हैं, जिसे 'व्यवस्थित संकट' कहा जाता है।