पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बाढ़ से 314 लोगों की मौत, 156 घायल, बचाव अभियान जारी
इस्लामाबाद, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने भयानक बाढ़ से मची तबाही के बाद शनिवार को आपातकाल की घोषणा कर दी। बाढ़ की वजह से अब तक 314 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 156 लोग घायल हैं। सैकड़ों परिवार विस्थापित हो चुके हैं। बुनेर, स्वात, शांगला और मनसेहरा में बड़ा नुकसान हुआ है। यहां तक कि दर्जनों शवों के मलबे में फंसे होने की संभावना है।