टोक्यो में पीएम मोदी की 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात, भारत-जापान दोस्ती में सहयोग पर जोर
टोक्यो, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-जापान दोस्ती में दोनों देशों के राज्यों और प्रांतों के बीच सहयोग को एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।