अमेरिकी पॉडकास्टर से बोले पीएम मोदी, 'दुनिया कुछ भी कर ले, भारत के बिना एआई अधूरा है'
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), शिक्षा, लर्निंग एंड फोकस, मंत्र और मेडिटेशन जैसे विषयों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया एआई के लिए कुछ भी कर ले, लेकिन भारत के बिना एआई अधूरा है।