सोशल मीडिया बैन से नेपाल में नाराज जेनजी, पीएम बोले, 'कानून का अनादर स्वीकार नहीं'

IANS | September 8, 2025 3:09 PM

काठमांडू, 8 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद जेनरेशन जी (18 से 30 साल) के हजारों युवा सोमवार को राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतर आए। प्रतिबंध के विरोध में युवाओं ने न्यू बानेश्वर स्थित संसद भवन परिसर में घुसने की कोशिश की।

शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के बाद जापान के पूर्व विदेश मंत्री मोटेगी एलडीपी नेतृत्व की दौड़ में शामिल

IANS | September 8, 2025 12:36 PM

टोक्यो, 8 सितंबर (आईएएनएस)। जापान के पूर्व विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के फैसले के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में भाग लेने की योजना बना रहे हैं।

अमेरिका लगा सकता है रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध, ट्रंप ने दिए संकेत

IANS | September 8, 2025 8:44 AM

न्यूयॉर्क, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के अड़ियल रवैये के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि ये नए प्रतिबंध क्या होंगे।

इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम 'फेल', हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट पर की ड्रोन स्ट्राइक

IANS | September 8, 2025 8:38 AM

यरूशलम, 8 सितंबर (आईएएनएस)। इजरायल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि रामोन एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य हो गया है। यमन के हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले के बाद एयरपोर्ट ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

पाकिस्तान में बाढ़ से 4.1 करोड़ लोग प्रभावित, पंजाब में अब तक 56 ने गंवाई जान

IANS | September 7, 2025 3:06 PM

लाहौर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बाढ़ जबरदस्त तबाही मचा रही है। बाढ़ से 25 जिलों के 4,100 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। 26 अगस्त से अब तक पंजाब में कम से कम 56 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के आंकड़ों का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने दी।

भारत और ब्राह्मणों से जुड़े बयान पर घिरे पीटर नवारो, एक्स 'फैक्ट चेक' ने दिखाया आईना

IANS | September 7, 2025 12:30 PM

वाशिंगटन, 7 सितंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो रविवार को उस समय भड़क गए, जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर निशाना साधने वाले उनके पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कम्युनिटी नोट से फ्लैग कर दिया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करने जा रहे दक्षिण कोरिया की यात्रा, जिनपिंग-किम से भी मुलाकात संभव

IANS | September 7, 2025 8:26 AM

वाशिंगटन, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात संभव है।

अदाणी पावर और ड्रुक ग्रीन पावर भूटान में 570 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना करेंगे स्थापित

IANS | September 6, 2025 10:26 AM

अहमदाबाद, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी पावर और भूटान की सरकारी स्वामित्व वाली बिजली उत्पादन कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्प लिमिटेड (डीजीपीसी) ने शनिवार को भूटान में 570 मेगावाट की वांगछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (एसएचए) पर हस्ताक्षर किए।

हिजबुल से द रेजिस्टेंस फ्रंट तक, पाकिस्तान के लोकल टेररिस्ट नैरेटिव की खुली पोल

IANS | September 5, 2025 2:29 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर मुद्दे को स्थानीय बनाने की कोशिश करता रहा है। पाकिस्तान ने हिजबुल मुजाहिदीन को एक स्थानीय आतंकवादी संगठन के इरादे से बनाया था। हिजबुल मुजाहिदीन के पतन के बाद उसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) बनाया।

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता : भारत

IANS | September 5, 2025 12:34 PM

संयुक्त राष्ट्र, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया है। भारत ने ईंधन की कीमतों सहित युद्ध के परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दक्षिण के देशों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।