विदेशी धरती से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, 'हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है'

IANS | September 22, 2025 1:19 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को पूरी छूट दी गई थीं। सेनाएं हर स्थिति के लिए तैयार थी। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को की राजधानी रबात में दी। उन्होंने रामचरितमानस का हवाला देते हुए कहा कि हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है।

बांग्लादेश : अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर लगाया नेताओं के उत्पीड़न का आरोप, जांच की मांग

IANS | September 22, 2025 11:01 AM

ढाका, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अवामी लीग ने सोमवार को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की कड़ी आलोचना की। साथ ही आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं, को जेलों में शारीरिक और मानसिक अत्याचार का शिकार बनाया जा रहा है। उन्हें झूठे मुकदमों के जरिए भी परेशान किया जा रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में फिलीपींस के विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

IANS | September 22, 2025 10:54 AM

न्यूयॉर्क, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र से पहले फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा लाजारो से मुलाकात की।

अफगानिस्तान ने बगराम को सौंपने की ट्रंप की मांग ठुकराई, रक्षा मंत्री बोले-20 साल तक लड़ने को तैयार

IANS | September 21, 2025 1:38 PM

काबुल, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अफगान अधिकारियों ने बगराम एयरबेस पर फिर से कब्जा करने की अमेरिकी धमकियों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने जोर दिया है कि विदेशी सैन्य उपस्थिति को फिर से स्थापित करने के किसी भी प्रयास का डटकर विरोध किया जाएगा।

बीएनपी ने जमात पर लगाए गंभीर आरोप, बांग्लादेश के आम चुनाव में बाधा डालने की जताई आशंका

IANS | September 21, 2025 12:38 PM

ढाका, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने आम चुनावों में देरी की आशंका जताई है। बीएनपी ने आरोप लगाया है कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी सड़क पर प्रदर्शनों समेत अन्य गतिविधियों से अगले साल होने वाले आम चुनाव में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।

अमेरिका : शादी समारोह के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, कई घायल

IANS | September 21, 2025 12:16 PM

न्यू हैम्पशायर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में न्यू हैम्पशायर प्रांत के नाशुआ स्थित स्काई मीडो कंट्री क्लब में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अमेरिका में एच-1बी पर 'शुल्क संकट', अब एक मिलियन डॉलर में खरीदें 'ट्रंप गोल्ड कार्ड'

IANS | September 21, 2025 10:27 AM

वाशिंगटन, 21 सितंबर (आईएएनएस)। ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा पर सख्ती बढ़ाई है, उसी बीच एक निवेश आधारित योजना 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' की जानकारी जारी की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत व्यक्ति 1 मिलियन डॉलर देकर वीजा ले सकेंगे और कंपनियां 2 मिलियन डॉलर देकर ऐसा कर सकेंगी।

बगराम एयरबेस को लेकर घमासान, ट्रंप की अफगानिस्तान को चेतावनी, परिणाम भुगतने की धमकी दी

IANS | September 21, 2025 9:06 AM

वाशिंगटन, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए बगराम एयरबेस को अमेरिका को वापस करने की मांग की है।

एच-1बी वीजा पर व्हाइट हाउस का स्पष्टीकरण, नया शुल्क केवल नए वीजा पर, रिन्यूअल पर नहीं (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | September 20, 2025 11:59 PM

वाशिंगटन, 20 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा कार्यक्रम में शुल्क बढ़ाने संबंधी घोषणा पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने शनिवार को स्पष्टीकरण जारी किया। व्हाइट हाउस ने आईएएनएस को बताया कि यह एक 'एकमुश्त शुल्क' है, जो केवल नए वीजा पर लागू होता है, न कि रिन्यूअल (नवीनीकरण) या मौजूदा वीजा धारकों पर।

एच-1बी वीजा फीस में बढ़ोतरी से अमेरिका के इनोवेशन इकोसिस्टम और जॉब इकोनॉमी पर पड़ सकता है असर : नैसकॉम

IANS | September 20, 2025 4:56 PM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। नैसकॉम ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा एक दिन की समय सीमा के साथ एच-1बी वीजा फीस में बढ़ोतरी से अमेरिका के इनोवेशन इकोसिस्टम और व्यापक जॉब इकोनॉमी पर असर पड़ सकता है।