'ग्लोबल साउथ' की आवाज मजबूत करने की पहल, जयशंकर ने पेश की रणनीति

IANS | September 24, 2025 10:29 AM

संयुक्त राष्ट्र, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'ग्लोबल साउथ' के देशों से अपनी क्षमताओं का लाभ उठाने और उभरती चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने का प्रस्ताव रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुलअजीज के निधन पर शोक व्यक्त किया

IANS | September 24, 2025 9:43 AM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती और वरिष्ठ विद्वानों की परिषद के प्रमुख शेख अब्दुलअजीज बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल अलशेख के निधन पर दुख जताया है। इसके साथ ही, उन्होंने सऊदी अरब के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

गाजा में युद्ध समाप्त करने के प्रयास में डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान समेत अरब नेताओं से की मुलाकात

IANS | September 24, 2025 8:56 AM

वाशिंगटन, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों से अलग पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत मुस्लिम देशों के चुनिंदा नेताओं के साथ गाजा मुद्दे पर एक बहुपक्षीय बैठक की।

अमेरिका से परमाणु वार्ता ईरान के लिए हानिकारक, हमें 'बड़े नुकसान' भी संभव : अली खामेनेई

IANS | September 24, 2025 8:56 AM

तेहरान, 24 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने अमेरिका के साथ मौजूदा हालात में परमाणु वार्ता के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना ईरान के राष्ट्रीय हितों के लिए लाभकारी नहीं होगा।

गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या के प्रयास के मामले में एक व्यक्ति पाया गया दोषी

IANS | September 24, 2025 8:42 AM

वाशिंगटन, 24 सितंबर (आईएएनएस)। फ्लोरिडा की एक जूरी ने रयान राउथ को एक साल पहले गोल्फ कोर्स पर तत्कालीन रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास का दोषी पाया।

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप ने बदले सुर, कीव से जुड़ा कर दिया चौंकाने वाला दावा

IANS | September 24, 2025 8:23 AM

वाशिंगटन, 24 सितंबर (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन 'लड़ने और जीतने' की स्थिति में है और अपने देश को मूल स्वरूप में वापस ला सकता है।

उच्च शिक्षा के माध्यम से विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए जेजीयू को 'ग्लोबल एजुकेशन फॉर पीस' अवार्ड मिला

IANS | September 23, 2025 5:45 PM

वाशिंगटन, डी.सी., 23 सितंबर (आईएएनएस)। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) को स्टार स्कॉलर्स नेटवर्क द्वारा 2025 ग्लोबल एजुकेशन फॉर पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उन उच्च शिक्षा संस्थानों को दिया जाता है जो शिक्षा के माध्यम से शांति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करते हैं।

'यूएन मंच पर पाकिस्तान की असलियत की जाए उजागर', शफी बुरफात का वैश्विक नेताओं को पत्र

IANS | September 23, 2025 9:15 AM

बर्लिन, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जेय सिंध मुत्तहिदा महाज (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बुरफात ने वैश्विक समुदाय को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह पिछले कई दशकों से वहां की स्थानीय जातियों और समुदायों (सिंधी, पश्तून, बलूच, सराईकी और ब्राहुई) के साथ अन्याय कर रहा है।

एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में 'रूसी घुसपैठ', संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई आपात बैठक

IANS | September 23, 2025 8:31 AM

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रूसी लड़ाकू विमानों के एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में कथित घुसपैठ पर चर्चा के लिए एक आपातकालीन बैठक आयोजित की।

नए अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क से आईटी कंपनियों के मार्जिन पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं: रिपोर्ट

IANS | September 22, 2025 3:07 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नए अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क से भारत में बड़ी और मध्यम आकार की आईटी सेवा कंपनियों पर कुछ खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।