जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को हाउस ऑफ लॉर्ड्स लंदन में मिला ग्लोबल क्यूएस 5-स्टार उत्कृष्टता सम्मान

IANS | September 25, 2025 8:23 PM

लंदन, 25 सितंबर (आईएएनएस)। लंदन स्थित ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में 24 सितंबर को आयोजित विशिष्ट इंडिया-यूके राउंडटेबल “द इनोवेशन कॉरिडोर: यूके–इंडिया हायर एजुकेशन” के दौरान ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) को प्रतिष्ठित ग्लोबल क्यूएस 5 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

कुत्ते-बिल्लियों और बंदरों से प्रेरणा लेकर जापानी धावक ने तोड़ा दुनिया का अनोखा रिकॉर्ड

IANS | September 25, 2025 3:40 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। दौड़ने की बात आते ही हमारे दिमाग में एथलीट्स, ट्रैक, स्पाइक्स और बिजली-की तेजी से दौड़ते इंसान की छवि उभरती है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि कोई इंसान चार पैरों पर यानी हाथ और पैरों के बल चीते की तरह ट्रैक पर दौड़ रहा है, तो यकीन करना मुश्किल होगा। जापान के एक शख्स ने यही कर दिखाया है और हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह कहानी सिर्फ एक रिकॉर्ड की नहीं, बल्कि इंसानी जिज्ञासा, जुनून और फिटनेस को नए नजरिये से देखने की है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेतन्याहू 'रखेंगे इजरायल, आईडीएफ और अपना सच'

IANS | September 25, 2025 3:04 PM

तेल अवीव, 25 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपना पक्ष रखेंगे। किन मुद्दों पर विरोधियों को घेरेंगे, इसका संकेत न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले दे दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपना सच रखूंगा और फिलिस्तीन को मान्यता देने वालों की निंदा करूंगा।

भारत में अशांति फैलाने के लिए हूजी एक बार फिर हो रहा एक्टिव, खुफिया विभाग से मिले इनपुट

IANS | September 25, 2025 1:54 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद एक ओर पाकिस्तान मुहम्मद यूनुस ने नेतृत्व वाली सरकार से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में सक्रिय हरकत-उल-जिहादी-इस्लामी (हूजी) एक बार फिर भारत की सीमा पर अपने मॉड्यूल स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सुरक्षा अधिकारियों से ऐसे इनपुट मिले हैं।

शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद पाकिस्तान बढ़ा रहा बांग्लादेश से नजदीकियां, यूनुस से मिले शहबाज शरीफ

IANS | September 25, 2025 12:09 PM

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) से इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक की।

बांग्लादेश: फ्लैश जुलूस निकालने के लिए अवामी लीग के 244 नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

IANS | September 25, 2025 11:07 AM

ढाका, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश पुलिस ने ढाका में अचानक निकाले गए एक मार्च के बाद अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के 244 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कर दी बाइडेन की 'बेइज्जती', लगवा दी 'ऑटोपेन' की तस्वीर

IANS | September 25, 2025 9:40 AM

वाशिंगटन, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने फैसलों से सबको चौंका रहे हैं। इस बार उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के विरोध में बड़ा कदम उठाया है। व्हाइट हाउस में जो बाइडेन की जगह पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक 'ऑटोपेन' की फोटो लगवाई है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति का सिग्नेचर दिखाया गया है।

वाशिंगटन भारत-पाकिस्तान से अलग-अलग तरह से व्यवहार करता है : सीनियर अमेरिकी अधिकारी

IANS | September 25, 2025 8:52 AM

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि वाशिंगटन, भारत-पाकिस्तान से अलग-अलग व्यवहार करता रहेगा और दोनों देशों के रिश्तों को 'काफी अलग' मानता है।

यूएन में तीन घटनाएं: ट्रंप ने 'साजिश' का लगाया आरोप, सीक्रेट सर्विस से जांच की मांग

IANS | September 25, 2025 8:36 AM

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की यात्रा के दौरान उनके खिलाफ तीन बहुत ही भयावह घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस इसकी जांच करेगी।

भारत ने सिख फॉर जस्टिस और गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ की सख्ती, एनआईए ने दर्ज किया नया मामला

IANS | September 24, 2025 12:14 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है।