रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

IANS | December 5, 2025 12:56 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे। राजघाट में पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजघाट से फिर वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने वार्ता शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति भवन पहुंचे रूसी प्रेसिडेंट पुतिन, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

IANS | December 5, 2025 11:56 AM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे के लिए भारत में हैं। पुतिन के दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पुतिन पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिया खास तोहफा, रूसी भाषा में अनुवादित गीता भेंट की

IANS | December 5, 2025 9:31 AM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित 'गीता' भेंट की। राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है।

भारत-रूस व्यापार और निवेश को मजबूत करने पर कर रहे हैं विचार

IANS | December 4, 2025 9:57 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत-रूस द्विपक्षीय संबंध पिछले 78 वर्षों से मजबूत और स्थिर हैं। दोनों देशों का साझा उद्देश्य एक बहुपक्षीय दुनिया का निर्माण करना है और पारंपरिक क्षेत्रों जैसे सैन्य, परमाणु और अंतरिक्ष सहयोग से आगे बढ़कर सहयोग को बढ़ाना है। इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। यह बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत के दो दिवसीय दौरे से पहले जारी किया गया।

बदलते रहे साल, दोस्ती बनी मिसाल, 2001 से पीएम मोदी और पुतिन की अनोखी केमिस्ट्री

IANS | December 4, 2025 9:11 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस के संबंध दशकों पुराने हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच की केमिस्ट्री ने इन्हें एक नए रणनीतिक और भावनात्मक आयाम पर पहुंचा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी आर्काइव ने कई पोस्ट कर इन 24 वर्षों की इस असाधारण यात्रा को विस्तार से बताया है। एक ऐसी यात्रा, जिसकी शुरुआत 2001 से होती है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इंडो-पैसिफिक में स्थिरता और विकास के लिए भारत-इंडोनेशिया की रणनीतिक साझेदारी मजबूत

IANS | December 4, 2025 8:15 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंध वर्षों पुराना है। दोनों देशों के बीच भौगोलिक निकटता के साथ ही सांस्कृतिक विरासत, समुद्री सुरक्षा और मजबूत आर्थिक साझेदारी भी है। आज के दौर में जब वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है, तो दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए रणनीतिक सहयोग के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत-इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव भी है, जो दोनों देशों के बीच के संबंध को न केवल स्थिर बल्कि मजबूत और गहरा भी बनाता है।

भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

IANS | December 4, 2025 8:07 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

भारत ने रूस के साथ नहीं की कोई नई डील, रिपोर्ट को पीआईबी ने बताया फेक

IANS | December 4, 2025 7:35 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से पहले एक मीडिया आउटलेट ने रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुए भ्रामक बताया।

बेहतर इलाज के लिए लंदन जाएंगी खालिदा जिया, एयर एंबुलेंस से होंगी रवाना

IANS | December 4, 2025 6:28 PM

ढाका, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाया जाएगा। बांग्लादेशी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, खालिदा जिया को शुक्रवार की सुबह तक लंदन लेकर जाया जा सकता है।

इजरायली वैज्ञानिकों ने खोजे ऐसे खास इम्यून सेल, जो उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर देते हैं

IANS | December 4, 2025 5:26 PM

तेल अवीव, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी अहम खोज की है, जिसने उम्र बढ़ने को समझने और उसे धीमा करने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बेन-गुरियन विश्वविद्यालय की टीम ने खून में मौजूद एक खास तरह की प्रतिरक्षा कोशिकाओं (इम्यून सेल) की पहचान की है, जो शरीर में इकट्ठा होने वाली पुरानी और खराब हो चुकी कोशिकाओं को हटाने में मदद करती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ये कोशिकाएं ठीक तरीके से काम करती रहें, तो इंसान अधिक समय तक स्वस्थ रह सकता है।