आसिम मुनीर ने जो चाहा वो किया, अब पाकिस्तानी एयरलाइंस पर भी सेना का कब्जा!

IANS | December 25, 2025 3:30 PM

इस्लामाबाद, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। अंदेशा पहले ही से था और गुरुवार को उस पर मुहर भी लगा दी गई। पाकिस्तानी सेना ने बैकडोर से पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) में एंट्री मार ही डाली। बिडिंग से ठीक दो दिन पहले बतौर बिडर खुद को अलग कर लिया था। स्थानीय मीडिया और वर्ल्ड मीडिया ने तभी से कयास लगाने शुरू कर दिया था कि नाम वापस लेने का मकसद वो नहीं जो दिख रहा है।

ट्रंप की वजह से भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव है: टॉप डेमोक्रेट कांग्रेसमैन (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | December 25, 2025 2:19 PM

वॉशिंगटन, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के लिए व्यापारिक और कूटनीतिक दृष्टिकोण से यह साल अच्छा नहीं रहा है। दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखने को मिला। इस बीच अमेरिका के जाने-माने कांग्रेसमैन राजा कृष्णमूर्ति ने दोनों देशों के संबंधों में और दोनों पुराने साझेदारों के बीच आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को कमजोर करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

17 साल बाद बांग्लादेश में वापसी कर रहे बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान, पत्नी और बेटी भी साथ

IANS | December 25, 2025 11:22 AM

ढाका, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। करीब 17 सालों के बाद एनसीपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की बांग्लादेश में वापसी हो रही है। तारिक रहमान को लेकर बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट गुरुवार सुबह सिलहट उस्मानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

बांग्लादेश नेतृत्व भारत के साथ खराब रिश्ते रखने का रिस्क नहीं उठा सकता : केपी फेबियन

IANS | December 24, 2025 7:53 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश हिंसा और अराजकता के बीच सुरक्षा की दृष्टि से भारत ने बांग्लादेश के लिए वीजा सेवा सस्पेंड कर दी। वहीं बांग्लादेश ने भी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भारत के लोगों के लिए अपनी वीजा सेवा को बंद कर दिया। इस स्थिति का भारत और बांग्लादेश के व्यापारिक या अन्य संबंधों पर क्या असर होगा? इसे लेकर भारत के पूर्व राजनयिक केपी फेबियन ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

सिंहावलोकन 2025: युद्ध और उथल-पुथल के बीच शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत, दुनिया रह गई स्तब्ध

IANS | December 24, 2025 7:08 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 की शुरुआत के साथ ही दुनिया के कई हिस्सों में सैन्य और भू-राजनीतिक तनाव खुलकर सामने आने लगे। यह वह वर्ष रहा जब युद्ध केवल सीमाओं और मोर्चों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेनाओं का नेतृत्व करने वाले शीर्ष कमांडर स्वयं हिंसा, हमलों और रहस्यमय मौतों के केंद्र में आ गए।

बांग्लादेश समस्या को बढ़ाने वाला तरीका अपना रहा है : पूर्व राजनयिक केपी फेबिन

IANS | December 24, 2025 6:54 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता की स्थिति का असर भारत के साथ इसके संबंधों पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। यहां गुजरते दिनों के साथ हालात और खराब हो रहे हैं। शेख हसीना की सरकार गिराए जाने के बाद से बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। इस स्थिति को लेकर भारत के पूर्व राजनयिक केपी फेबियन ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

बीते पांच वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व से मैं काफी प्रभावित हूं: भारत में माल्टा के राजदूत रूबेन गौसी

IANS | December 24, 2025 1:17 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय देश माल्टा अपने द्विपक्षीय संबंधों के 60 साल पूरे कर रहे हैं। इस मौके पर भारत में माल्टा के हाई कमिश्नर और नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव के इंचार्ज रूबेन गौसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। आईएएनएस के साथ खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में, मैं पीएम मोदी के नेतृत्व से काफी प्रभावित हुआ हूं।

ईयू-भारत एफटीए से माल्टा की कंपनियों का निवेश करना होगा आसान: राजदूत रूबेन गौसी

IANS | December 24, 2025 12:47 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और माल्टा अपने द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर भारत में माल्टा के राजदूत रूबेन गौसी ने आईएएनएस से खास बातचीत की। भारत ने 1964 में माल्टा की स्वतंत्रता को मान्यता दी और दोनों देशों के बीच 10 मार्च 1965 को द्विपक्षीय संबंध स्थापित हुए थे। भारत ने 2017 में माल्टा में अपना उच्चायोग फिर से खोला। वहीं माल्टा ने 2007 में नई दिल्ली में अपना उच्चायोग स्थापित किया।

बांग्लादेश को लेकर माल्टा ही नहीं, दुनियाभर को चिंता होनी चाहिए : हाई कमिश्नर रूबेन गौसी

IANS | December 24, 2025 12:05 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का दौर जारी है। इस बीच भारत में माल्टा के हाई कमिश्नर रूबेन गौसी ने बांग्लादेश के राजनीतिक हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने आगाह किया है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो इसका असर इलाके की स्थिरता और उनके देश में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी समुदाय पर पड़ेगा।

सिंहावलोकन 2025: इस साल किन-किन देशों में हुए आतंकी हमले, पीएम मोदी ने क्या दी प्रतिक्रिया?

IANS | December 23, 2025 9:12 PM

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 अब खत्म होने जा रहा है। इस साल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की घटनाएं देखने को मिलीं। दुनिया भर के कई देशों ने आतंकवाद का दंश झेला। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर भारत का रुख एकदम साफ है। भारत किसी कीमत पर आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। आइए जानते हैं कि इस साल किन-किन देशों में आतंकी हमले हुए और उस पर पीएम मोदी ने क्या प्रतिक्रियाएं दीं।