जेन-जी प्रदर्शन के बाद नेपाल में पहली बार संसदीय चुनाव, 23 हजार केंद्रों पर वोटिंग शुरू
काठमांडू, 5 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में गुरुवार को संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 77 जिलों में 23 हजार केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। यह पिछले साल सितंबर में जेन-जी विद्रोह के बाद पहला संसदीय चुनाव है।