ट्रंप की टैरिफ वाली रणनीति फेल, व्यापार समझौतों में अमेरिका से आगे है भारत
वॉशिंगटन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ट्रंप सरकार की टैरिफ वाली रणनीति का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। ऐसे में व्यापार समझौते में भारत का अमेरिका से आगे निकलना वॉशिंगटन के लिए चिंता का विषय बन गया है। वेदा पार्टनर्स की को-फाउंडर हेनरीटा ट्रेज के अनुसार इस साल ट्रेड डील करने में भारत अमेरिका से आगे निकल गया है।