इजरायल का हमास नेता की हत्या कायरतापूर्ण आतंकवादी ऑपरेशन था : ईरान के विदेश मंत्री
तेल अवीव, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने बुधवार को लेबनान में इजरायली हमले में मारे गए हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी की मौत की निंदा की और इसे यहूदी राष्ट्र द्वारा कायरतापूर्ण कृत्य बताया।