यूएस की नई रक्षा रणनीति : शक्ति के माध्यम से 'शांति' की तलाश में अमेरिका
वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका का कहना है कि वह अपने संभावित विरोधियों के साथ एक सम्मानजनक और टिकाऊ शांति चाहता है। यह शांति टकराव या लगातार युद्ध से नहीं, बल्कि मजबूत सैन्य शक्ति और व्यवहारिक सोच के जरिए हासिल की जानी चाहिए। यह बात वर्ष 2026 की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में कही गई है।