मध्य पूर्व संकट: ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी ने की बात, जताई चिंता

IANS | March 3, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दोपहर खाड़ी क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण नेताओं से फोन पर बात की। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से उन्होंने वर्तमान सूरत-ए-हाल पर चिंता जताते हुए प्रवासी भारतीयों के कल्याण हेतु उचित कदम उठाने पर बात की।

रियाद में यूएस दूतावास की इमारत पर हमला निंदनीय: सऊदी अरब

IANS | March 3, 2026 5:13 PM

रियाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। रियाद में यूएस दूतावास की इमारत को निशाना बनाकर किए हमले की सऊदी अरब ने पुरजोर शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करार दिया।

अमेरिकी दूतावास ने जॉर्डन और यरुशलम की यात्रा न करने की दी सलाह

IANS | March 3, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका दूतावास ने जॉर्डन और यरुशलम के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने स्थानीय खबरों पर नजर रखने और इन दोनों देशों की यात्रा करने से पहले विचार करने को कहा है।

दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह

IANS | March 3, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। दुबई में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय लोगों को गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

कनाडा ने 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम समझौते के जरिए भारत की आर्थिक वृद्धि पर लगाया बड़ा दांव

IANS | March 3, 2026 3:55 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में कनाडा और भारत के बीच हुए 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम आपूर्ति समझौते से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ओटावा के आर्थिक संबंध मजबूत हुए हैं। वन वर्ल्ड आउटलुक की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह समझौता भारत की तेज औद्योगिक वृद्धि का लाभ उठाने और अमेरिका पर एकमात्र बाजार के रूप में निर्भरता कम करने की दिशा में भी अहम कदम है।

ट्रंप नहीं चाहते लंबा युद्ध, बस ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना ही लक्ष्य: जे.डी वेंस

IANS | March 3, 2026 1:51 PM

वॉशिंगटन, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि महीनों की डिप्लोमेसी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि सिर्फ निश्चित कार्रवाई से ही ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोका जा सकता है।

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने लोगों से किसी भी घटना की वीडियो या फोटो पोस्ट ना करने की अपील की

IANS | March 3, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पब्लिक नोटिस जारी कर किसी भी घटना की कोई भी वीडियो क्लिप या तस्वीर को पब्लिश करने से मना किया है। ईरान के साथ युद्ध के चौथे दिन कतर और बहरीन की तरफ से पब्लिक नोटिस सामने आया है।

मस्कट से लौटे भारतीयों ने ली राहत की सांस, दुबई और अबू धाबी से उड़ानें फिर से शुरू

IANS | March 3, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में उपजे तनाव के बीच मस्कट (ओमान) से भारतीय नागरिक अपने वतन लौट आए। भारत लौटे नागरिकों ने मंगलवार को सुरक्षित घर पहुंचने पर राहत की सांस ली और क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात को संभालने में अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

ईरान पर हमला क्यों था जरूरी? इजरायली पीएम बोले, अभी न करते तो फिर मुश्किल हो जाता

IANS | March 3, 2026 12:59 PM

वॉशिंगटन, 3 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान जानबूझकर आम लोगों को निशाना बना रहा है, जबकि इजरायल और अमेरिका बड़े पैमाने पर आतंकवादियों पर फोकस रख रहे हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ हाल ही में की गई सैन्य कार्रवाई का बचाव किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृढ़ संकल्पित होने की सराहना की।

सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद यूएस एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

IANS | March 3, 2026 12:38 PM

रियाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। ईरान का अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार सुबह कहा कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया। इस हमले के बाद दूतावास में आग लग गई और सामान का नुकसान हुआ।