समुद्र में युद्धपोत उतारने के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले से लिया यू-टर्न, तुर्किए बोला- तेल देकर कर लो डील
वॉशिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैनिकों की कार्रवाई को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को पहले से भी बड़े स्ट्राइक की चेतावनी दी। ताजा मामले में ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ बातचीत करने की योजना बना रहे हैं।