ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिकी मीडिया कवरेज पर भड़के ट्रंप, कहा- 'वो नाखुश हैं'
वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिकी मीडिया से नाखुश नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार जिस तरह से कार्रवाई कर रही है, उससे फेक न्यूज मीडिया नाखुश नजर आ रही है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है।