पीएम मोदी ने चिली के नए राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट को दी बधाई

IANS | March 13, 2026 1:22 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

IANS | March 13, 2026 1:18 PM

वॉशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे किए जा रहे हैं कि अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ये दावा किया है कि मोजतबा जिंदा तो हैं, लेकिन घायल हैं।

टोनी एबॉट ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- उन्होंने खुद को सत्ता के घमंड से दूर रखा

IANS | March 13, 2026 12:12 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 10 साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बावजूद, पीएम मोदी ने खुद को 'सत्ता के अहंकार' (घमंड) से दूर रखा है।

पीएम नेतन्याहू ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा को आईआरजीसी की कठपुतली बताया

IANS | March 13, 2026 11:28 AM

तेल अवीव, 13 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित नहीं था कि एक बार इजरायल और अमेरिका ऐसे हालात बना देंगे तो ईरान के लोग इस्लामिक रिपब्लिक को गिरा देंगे।

अमेरिका : ट्रंप के ईरान पर हमले के फैसले की डेमोक्रेट सीनेटरों ने जमकर की आलोचना

IANS | March 13, 2026 10:54 AM

वॉशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले को लेकर सीनेट डेमोक्रेट्स कड़ी आलोचना कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अपना हमला तेज कर दिया है। सीनेट डेमोक्रेट्स ने इस लड़ाई को गैर-कानूनी, महंगा और संवैधानिक रूप से गलत बताया है। इसके साथ ही ट्रंप सरकार के शीर्ष अधिकारियों से पब्लिक में चर्चा करने पर जोर दिया है।

व्हाइट हाउस में मनाया गया विमेंस हिस्ट्री मंथ, राजनीति और समाज में महिलाओं के योगदान पर हुई चर्चा

IANS | March 13, 2026 9:10 AM

वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने 'विमेंस हिस्ट्री मंथ' के मौके पर अमेरिकी समाज में महिलाओं की भूमिका का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिला अधिकारी, कामकाजी माताएं, उद्यमी, खिलाड़ी और कानून-प्रवर्तन अधिकारी एक साथ आए।

रूसी तेल खरीदने को लेकर अमेरिका के नरम पड़े तेवर, भारत के बाद अन्य देशों को मिली छूट

IANS | March 13, 2026 8:56 AM

वॉशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के साथ भीषण संघर्ष के बीच बीते दिन अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर छूट देने का ऐलान किया। वहीं, अब उसने भू-राजनीतिक तनाव के बीच समुद्र में फंसे कुछ अन्य देशों को रूस से तेल खरीदने की इजाजत दी है। अमेरिका बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच विश्व ऊर्जा बाजार को स्थिर करना चाहता है। हालांकि, अमेरिका रूस से तेल खरीदने को लेकर लगातार कई दावें करता रहा है, लेकिन भारत ने हमेशा एक ही जवाब दिया है कि हम अपनी शर्तों, अपने हितों और अपने हालात को देखते हुए जो बेहतर होगा वो कदम उठाएंगे और किसी के दबाव में नहीं आएंगे।

ईरान आतंक और नफरत फैलाने वाला देश है : ट्रंप

IANS | March 13, 2026 7:07 AM

वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की कड़ी आलोचना करते हुए उसे “आतंक और नफरत फैलाने वाला देश” बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ईरान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चर्चाओं में इस समय ईरान का मुद्दा प्रमुख बना हुआ है।

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से क्षेत्रीय स्थिति पर की चर्चा, शांति और सुरक्षा के लिए कूटनीति पर द‍िया जोर

IANS | March 12, 2026 11:58 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ क्षेत्र की बढ़ती गंभीर स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: नेपाल में रसोई गैस पर राशनिंग, आधे सिलेंडर ही भरने का आदेश

IANS | March 12, 2026 8:49 PM

काठमांडू, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संभावित आपूर्ति संकट की आशंकाओं के बीच नेपाल सरकार ने रसोई गैस (एलपीजी) की राशनिंग शुरू करने का फैसला किया है। सरकारी तेल कंपनी नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि देश में गैस की उपलब्धता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अब उपभोक्ताओं के खाली सिलेंडरों में केवल आधी मात्रा में गैस भरी जाएगी।