कनाडा स्कूल मास शूटिंग पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मैं सदमे में हूं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक स्कूल में हुई गोलीबारी पर खेद जताया। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।