ईरान ने उन देशों पर भी हमला किया, जिसने कभी उसका बुरा नहीं किया: आईडीएफ प्रवक्ता

IANS | March 14, 2026 11:06 PM

तेल अवीव, 14 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने पश्चिम एशिया में तनाव के हालात पैदा कर दिए हैं। इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता बीजी एफी डेफ्रिन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि ईरान से जुड़े मौजूदा झगड़े में आईडीएफ के मुख्य रणनीतिक मकसद क्या हैं? उन्होंने यह भी बताया कि ईरान अब खाड़ी देशों और इलाके में कमर्शियल तेल जहाजों को टारगेट कर रहा है तो इन हमलों को आईडीएफ कैसे देखता है?

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा

IANS | March 14, 2026 9:58 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। एक तरफ पश्चिम एशिया में भीषण तनाव जारी है, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष का दौर चल रहा है। पाकिस्तान अफगानिस्तान में नागरिकों वाले इलाके पर भी हमले कर रहा है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श के 10वें राउंड की बैठक में शामिल हुए सिबी जॉर्ज

IANS | March 14, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का 10वां राउंड 13 मार्च को विलनियस में हुआ। एफओसी में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मामलों के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने किया। वहीं, लिथुआनिया का नेतृत्व देश के विदेश मामलों के उपमंत्री विडमांतास वर्बिकास ने किया।

हम भी जंग के लिए तैयार हैं, आप शुरू तो कर सकते हैं, खत्म नहीं : ईरानी राजदूत

IANS | March 14, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने दोनों देशों के बीच 'ऐतिहासिक संबंधों' का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि तेहरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है। हालांकि, उन्होंने आगे की ऑपरेशनल जानकारी शेयर करने से मना कर दिया।

फ्यूल, एलपीजी सप्लाई स्थिर, पश्चिम एशिया संकट के बीच वैश्विक साझेदारों के संपर्क में भारत

IANS | March 14, 2026 7:15 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को मौजूदा क्षेत्रीय संघर्ष में तनाव कम करने की भारत की अपील दोहराई और भरोसा दिलाया कि देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की काफी सप्लाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सरकार ने यह भी कहा कि समुद्री ऑपरेशन को सुरक्षित रखने और प्रभावित क्षेत्र से भारतीय नाविकों को वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं।

इजरायल ने तेहरान में ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री पर किया हमला

IANS | March 14, 2026 7:03 PM

तेल अवीव, 14 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की ओर से कार्रवाई लगातार जारी है। इजरायली डिफेंस फोर्स की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, आईडीएफ ने हमले में ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री को निशाना बनाया है।

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के पास हुआ धमाका, डच सरकार से इजरायल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

IANS | March 14, 2026 6:52 PM

तेल अवीव, 14 मार्च (आईएएनएस)। नीदरलैंड में एक यहूदी स्कूल के पास धमाके की खबर सामने आई। इजरायली मीडिया ने धमाके में नुकसान कम होने की जानकारी साझा की है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर अपना आक्रोश जताया है। साथ ही, विदेश मंत्रालय ने ये आरोप लगाया है कि नीदरलैंड में हाल के कुछ समय में यहूदियों के खिलाफ नफरत (एंटीसेमिटिज्म) की भावना बढ़ गई है। इजरायल ने एंटीसेमिटिज्म के खिलाफ डच सरकार से कार्रवाई की मांग की।

इजरायल-लेबनान के बीच सुलह कराने आगे आया फ्रांस, मैक्रों की दोनों देशों में सीधी बातचीत की अपील

IANS | March 14, 2026 6:32 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान पीएम अल-सुदानी ने इराक में कुर्दिस्तान क्षेत्र में ईरान के ड्रोन हमले में मारे गए एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत पर दुख जताया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के लिए बातचीत का आयोजन करने की बात कही।

ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'

IANS | March 14, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक से भारत की याद आने लगी है। शनिवार को 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मैसेज पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने भारत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इसे अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और ट्रंप की समर्थक लॉरा लूमर ने पढ़ा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के भारत दौरे का संकेत भी दिया।

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने और ओबामा के शासन में की गई कार्रवाई पर शेयर किए मीम्स

IANS | March 14, 2026 3:14 PM

वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने बयानों की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, ट्रूथ सोशल पर वह अपने विचारों के साथ-साथ मीम्स, कार्टून और अलग-अलग तरह के पोस्टर भी साझा करते रहते हैं। ताजा मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा के साथ खुद की एक फोटो साझा की है।