मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार

IANS | May 25, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे।

यूएस में रहने वाले भारतीयों ने अमेरिकी समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया: एस जयशंकर

IANS | May 24, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो के भारत दौरे पर अमेरिकी दूतावास में राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी शामिल हुए और संबोधन दिया। विदेश मंत्री ने सेरेमनी के दौरान कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों ने तकनीक, शैक्षणिक क्षेत्र, मेडिसिन, उद्यम और पब्लिक सर्विस में अमेरिकी समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

ईरान पर ट्रंप और नेतन्याहू एकमत, न्यूक्लियर खतरा खत्म करने पर जोर

IANS | May 24, 2026 11:37 PM

तेल अवीव, 24 मई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप और मैं इस बात पर सहमत हुए कि ईरान के साथ किसी भी आखिरी समझौते में न्यूक्लियर खतरा खत्म होना चाहिए। इसका मतलब ईरान के न्यूक्लियर संवर्धन साइट्स को खत्म करना और उसके संवर्धित न्यूक्लियर मैटीरियल को उसके इलाके से हटाना है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने लेबनान समेत हर फ्रंट पर खतरों से खुद को बचाने के इजरायल के अधिकार को भी दोहराया।

ईरान मुद्दे पर बराक ओबामा जैसी गलती नहीं दोहराऊंगा: डोनाल्ड ट्रंप

IANS | May 24, 2026 11:21 PM

वाशिंगटन, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं ईरान के मामले में उनके जैसी गलती नहीं कर सकता हूं। इसके साथ ही अपने प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्दबाजी में कोई समझौता न करें।

मैं पीएम मोदी का फैन हूं, भारत मुझ पर 100 फीसदी कर सकता है भरोसा: डोनाल्ड ट्रंप

IANS | May 24, 2026 11:06 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो चार दिनों के आधिकारिक भारत दौरे पर हैं। रुबियो के भारत दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी स्पीच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन रिसीव किया। बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

भारत संग रणनीतिक साझेदारी की कीमत पर अमेरिका नहीं बनाएगा दूसरे देशों से संबंध: मार्को रुबियो

IANS | May 24, 2026 10:41 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ के तौर पर काम कर रहा है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां देखने को मिलीं। इस बीच भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश से हमारे संबंध भारत के साथ साझेदारी की कीमत पर नहीं होंगे।

भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों पर बोले मार्को रुबियो, अमेरिका में भी हैं बेवकूफ लोग

IANS | May 24, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 4 दिवसीय भारत यात्रा का रविवार को दूसरा दिन है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने भारतीयों के खिलाफ की जाने वाली नस्लीय टिप्पणियों को बेवकूफ लोगों की हरकत बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक स्वागत करने वाला देश है।

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके पर‍िवार की सुरक्षा अमेरिकी एजेंस‍ियों के ल‍िए बड़ी चुनौती, 2026 में हमले की चार बड़ी साज‍िशें

IANS | May 24, 2026 3:40 PM

नई द‍िल्‍ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बार-बार हो रहे हमले सीक्रेट सर्विस, एफबीआई और अन्य एजेंसियों के ल‍िए चुनौती बने हुए हैं। इन हमलों में स‍िर्फ राष्ट्रपति ट्रंप को ही नहीं, बल्‍क‍ि उनके पर‍िवार को भी न‍िशाना बनाया जा रहा है।

सर्जियो गोर ने की मार्को रुबियो की मेजबानी, नई द‍िल्‍ली में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष का भव्य समारोह

IANS | May 24, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्वतंत्रता और उत्कृष्टता के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित रूजवेल्ट हाउस में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि इस अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है।

‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर

IANS | May 24, 2026 9:26 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारत में नई ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह आधुनिक केंद्र अमेरिका और भारत के नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ दोनों देशों की मजबूत साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी।