इबोला के प्रकोप के बीच चौथा भारत-अफ्रीका फोरम समिट स्थगित, बाद में बुलाई जाएगी बैठक
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस बीच तमाम देश की सरकारें अलर्ट मोड पर आ चुकी हैं। एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच भारत सरकार और अफ्रीकी संघ ने इबोला के प्रकोप को देखते हुए चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट (आईएएफएस IV) को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है।