लेबनान-इजरायल के दूसरे दौर की वार्ता से पहले राष्ट्रपति आउन बोले, 'तनाव खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे'

IANS | April 22, 2026 9:56 PM

बेरूत, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच दूसरे राउंड की वार्ता होने जा रही है। इस बीच लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा है कि सीजफायर को बढ़ाने के लिए बातचीत चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी पार्टी को सुरक्षा उपायों में रुकावट डालने या स्थिरता को कमजोर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इटली में इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिक के साथ दुर्व्यवहार वाले वीडियो को बताया झूठा और मनगढ़ंत

IANS | April 22, 2026 9:46 PM

रोम, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली में रहने वाले एक भारतीय नागरिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने भारतीय दूतावास के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि, इटली में भारतीय दूतावास ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और इसे झूठा और मनगढ़ंत बताया।

पाकिस्तान चीन का क्लाइंट है, आतंकी संगठनों को विदेश नीति के तौर पर कर रहा यूज: पूर्व अमेरिकी एनएसए (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | April 22, 2026 8:45 PM

वॉशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने के लिए पाकिस्तान के ऑफर पर पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एच आर मैकमास्टर ने गंभीर संदेह जताया है। पूर्व अमेरिकी एनएसए ने बुधवार को इस्लामाबाद पर सुरक्षा सहयोग में डुअल-ट्रैक अप्रोच अपनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को निश्चित रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) का क्लाइंट माना जाना चाहिए।

विश्व पृथ्वी दिवस पर नेहरू पार्क में विदेशी राजनयिकों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

IANS | April 22, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली म्युनिसिपल कोऑपरेशन काउंसिल (एनडीएमसी) की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग देशों के डिप्लोमैट ने पीएम मोदी के विजन 'एक पेड़ मां के नाम' पर पौधे लगाए।

बांग्लादेश में कार्टून शेयर करने पर गिरफ्तारी, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने सरकार से की निष्पक्ष समीक्षा की अपील

IANS | April 22, 2026 4:27 PM

बर्लिन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यंग वाला कार्टून शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी पर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने गहरी चिंता जताई है।

नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

IANS | April 22, 2026 3:40 PM

काठमांडू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिजनेसमैन दीपक भट्टा के साथ कथित कनेक्शन के मामले को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुंग ने गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। नेपाली मीडिया के अनुसार, दीपक भट्टा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच चल रही है। नेपाल में बालेंद्र शाह की सरकार बनने के बाद से गुरुंग काफी चर्चा में रहे। बालेंद्र शाह की सरकार बनने के बाद यह दूसरे मंत्री का इस्तीफा है।

पीएम मेलोनी पर रूसी टीवी एंकर ने दिया विवादित बयान, इटली के विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को किया तलब

IANS | April 22, 2026 3:29 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के एक टीवी एंकर ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर अपमानजनक शब्द कहे। इसके बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने जानकारी दी है कि इटली ने रोम में रूस के राजदूत को तलब किया है।

ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से आर्थिक संघर्षों को सुलझाने में अफ्रीकी देशों की मदद करने को तैयार चीन

IANS | April 22, 2026 2:27 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका में भीषण तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल चैपो की मेजबानी की। इस दौरान राष्ट्रपति शी ने कहा कि अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के बीच चल रहे भीषण तनाव की वजह से जो आर्थिक उथल-पुथल मची है, उससे निपटने में चीन अफ्रीकी देशों की मदद करने के लिए तैयार है।

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, 'हम भारत के साथ, जो हुआ वो भयावह'

IANS | April 22, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया। जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत स्थित आइरिश दूतावास ने एक्स हैंडल पर ईयू का बयान जारी किया। यूरोपीय संघ ने हमले को “निंदनीय” करार देते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।

ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम बढ़ाया: नाकाबंदी जारी, वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार

IANS | April 22, 2026 7:08 AM

वाशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ जारी युद्धविराम को बढ़ाने का ऐलान किया, लेकिन साथ ही नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखने का आदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि तेहरान को वार्ता आगे बढ़ाने के लिए पहले एक “एकजुट होकर प्रस्ताव” पेश करना होगा।