गाजा के मुख्य अस्पताल में केवल अगले 24 घंटों तक बिजली रहेगी : एमएसएफ

IANS | October 20, 2023 1:50 PM

गाजा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) ने कहा कि गाजा के मुख्य अस्पताल, अल-शिफा में बिजली जनरेटर के लिए ईंधन का भंडार अधिकतम 24 घंटे तक ही रहेगा।

गाजा में अपहृत लोगों में से दाे और अमेरिकियों की पहचान

IANS | October 20, 2023 1:00 PM

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद अपहरण कर गाजा पट्टी ले जाए गए दो और अमेरिकियों की पहचान की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में परिवार के एक सदस्य का हवाला देते हुए यह जानकारी दी गई।

नीजर के अपदस्थ राष्ट्रपति ने की भागने की कोशिश : सैन्य जुंटा

IANS | October 20, 2023 12:03 PM

नियामी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। नीजर की सैन्य जुंटा, जिन्होंने जुलाई में तख्तापलट के बाद सत्ता पर कब्जा कर लिया था, ने कहा कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम ने अपने परिवार, रसोइयों और सुरक्षा के साथ हिरासत से भागने की कोशिश की।

बाइडेन ने अमेरिकियों से की इज़राइल व यूक्रेन का समर्थन करने की अपील

IANS | October 20, 2023 9:52 AM

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने देश के नागरिकों से इजरायल और यूक्रेन का समर्थन करने का आग्रह किया।

इजरायल ने गाजा में बंधक बनाए गए 203 लोगों के परिवारों को सूचित किया

IANS | October 19, 2023 5:45 PM

जेरूसलम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में 203 बंधकों के परिवारों को सूचित किया है, जिन्हें 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद बंदी बना लिया गया था।

पीएम ऋषि सुनक ने इजरायल से कहा, आपके साथ खड़ा है यूके

IANS | October 19, 2023 4:01 PM

तेल अवीव, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को दोहराया कि ब्रिटेन संकट की इस घड़ी में इजरायल के साथ खड़ा है। उन्होंने 7 अक्टूबर को यहूदी राष्ट्र पर हमास के हमले को आतंकवाद का अकथनीय, भयावह कृत्य करार दिया।

हमास-इज़राइल संघर्ष में मरने वालों की संख्या पांच हजार के करीब

IANS | October 19, 2023 1:32 PM

गाजा/यरूशलम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले 13 दिन से जारी हमास-इजराइल संघर्ष में मरने वालों की संख्या गुरुवार को पांच हजार के करीब हो गई जबकि हजारों अन्य घायल और विस्थापित हुए हैं।

कनाडा में राजशाही की अनिवार्य शपथ को लेकर सिख छात्र का मुकदमा खारिज

IANS | October 19, 2023 1:10 PM

टोरंटो, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा की एक अदालत ने कानून की पढ़ाई कर रहे एक सिख छात्र की चुनौती को खारिज कर दिया है, जिसने पिछले साल राजशाही की अनिवार्य शपथ को लेकर अल्बर्टा के एडमॉन्टन शहर और प्रांत की लॉ सोसायटी पर मुकदमा दायर किया था।

हमास के सैकड़ों बुनियादी ढांचे किए नष्ट : इजराइली सेेना

IANS | October 19, 2023 12:01 PM

जेरूसलम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजराइल और हमास के बीच संघर्ष गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इजराइली रक्षा बलों ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह से जुड़े सैकड़ों बुनियादी ढांचे नष्ट किए गए हैं।