सिबी जॉर्ज ने माल्टा के डिप्टी पीएम इयान बोर्ग से मुलाकात की, द्विपक्षीय और रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

IANS | March 28, 2026 5:19 PM

वैलेटा, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने शनिवार को यूरोपीय देश माल्टा के डिप्टी पीएम इयान बोर्ग और सेना के उच्च पदाधिकारी ब्रिगेडियर क्लिंटन जे ओ' नील से मुलाकात की। द्विपक्षीय मुलाकात में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

गर्मियों में वरदान से कम नहीं इलायची, गले की खराश से लेकर मुंह के छाले तक में दे राहत

IANS | March 28, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और बढ़ते तापमान के साथ पेट, गले और मुंह की कई छोटी-बड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। गर्मियों में प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाकर सेहतमंद रहा जा सकता है। ऐसे में भारतीय रसोईघरों में उपलब्ध छोटी सी इलायची सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती है।

अर्थ आवर: आज पृथ्वी के लिए जिम्मेदारी निभाने का समय, रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइट

IANS | March 28, 2026 4:23 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाला विश्व का सबसे बड़ा जन आंदोलन है अर्थ आवर। मार्च महीने के अंतिम शनिवार को अर्थ आवर मनाया जाता है। आज दुनियाभर में 8.30 से 9.30 के बीच यह मनाया जाएगा।

किरदार अनेक, कलाकार एक : वो सुग्रीव जिसे आज भी दुनिया याद करती है

IANS | March 28, 2026 3:48 PM

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। एक ऐसे समय में जब भारतीय सिनेमा भारत की विरासत का जश्न मनाने लायक कहानियों को पेश कर रहा है, रामायण का गाथा और भी प्रासंगिक हो जाती है। भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान जी के किरदार के साथ-साथ रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के किरदार भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। हालांकि श्रीराम की वानरसेना के सबसे प्रमुख किरदार सुग्रीव पर लोगों का ध्यान अक्सर कम ही जाता है।

'जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी किस्मत', उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

IANS | March 28, 2026 10:22 AM

ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

हबल स्पेस टेलीस्कोप: ब्रह्मांड की टाइम मशीन, जो रोशनी के सफर से अरबों वर्ष पुराने ब्रह्मांड की दिखाता है झलक

IANS | March 28, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। हबल स्पेस टेलीस्कोप को अक्सर ब्रह्मांड की एक टाइम मशीन कहा जाता है। यह दूर स्थित ब्रह्मांडीय पिंडों से आने वाली रोशनी को कैद करके हमें समय में पीछे की यात्रा भी कराता है। रोशनी को हबल तक पहुंचने में समय लगता है, इसलिए जो तस्वीरें आज हम देखते हैं, वे उन पिंडों को वर्षों या अरबों वर्ष पहले का रूप दिखाती हैं।

'जी हां हुजूर, मैं गीत बेचता हूं’, जब एक कवि ने खुद को गीतफरोश कहा और अमर हो गया, कहानी 'कविता के गांधी' भवानी प्रसाद मिश्र की

IANS | March 28, 2026 9:41 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। सहज लेखन और सहज व्यक्तित्व का नाम है, भवानी प्रसाद मिश्र। कविता और साहित्य के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन में जिन कवियों की सक्रिय भागीदारी थी, उनमें भवानी प्रसाद मिश्र भी प्रमुख थे। गांधीवाद पर आस्था रखने वाले मिश्र की कविताएं हिंदी की सहज लय की कविताएं हैं। इस सहजता का संबंध महात्मा गांधी के चरखे की लय से भी जुड़ता है, इसीलिए उन्हें 'कविता का गांधी' भी कहा गया।

29 मार्च का पंचांग : रविवार को कामदा एकादशी व्रत, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | March 28, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। इसके पांच अंगों तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वारके आधार पर ही दिन की शुरुआत की जाती है। साथ ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 29 मार्च को रविवार के दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।

महाराष्ट्र : 'रेंगेपार कोहली' गांव के 'एनर्जी मॉडल' का कमाल, यहां एलपीजी पर नहीं बनता खाना

IANS | March 27, 2026 6:13 PM

भंडारा, 27 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के भंडारा जिले का 'रेंगेपार कोहली' गांव एलपीजी सिलेंडर की कमी में रोल मॉडल बनकर उभरा है। यहां के लोग 'बायो गैस' से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जहां एक ओर पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर चिंतित हैं। वहीं, भंडारा जिले के लखनी तालुका में 2,000 लोगों के रेंगेपार कोहली गांव में सिलेंडर की कोई चिंता नहीं है। गांव में सुचारू रूप से लगभग 200 से 225 बायो गैस प्लांट जारी हैं।

'पीएम सूर्य घर योजना' से मध्य प्रदेश के दमोह में ऊर्जा क्रांति: सोलर पैनल से घटे बिल, बढ़ी आमदनी

IANS | March 27, 2026 8:52 AM

दमोह, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर योजना' अब ऊर्जा क्रांति का रूप लेती नजर आ रही है। गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंच चुकी यह योजना आम लोगों के लिए राहत के साथ-साथ कमाई का मजबूत जरिया भी बन चुकी है।