ट्रंप ने उठाया चागोस द्वीप का मुद्दा, यूके के एक फैसले को बताया 'बेवकूफी भरा'
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रीनलैंड पर कब्जा करने को अड़े अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चागोस द्वीप का मुद्दा उछाल दिया है। ट्रंप के अनुसार, मॉरीशस को चागोस द्वीप समूह सौंपने का ब्रिटेन का फैसला उन कारणों में से एक है जिनकी वजह से यूएस ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहता है।