नारायण के 'सहस्रबाहु' अवतार को समर्पित राजस्थान का 1000 साल पुराना भव्य मंदिर, क्यों पड़ा 'सास-बहू' नाम?
उदयपुर, 13 मई (आईएएनएस)। देश-दुनिया में नारायण के दशावतार को समर्पित कई भव्य व प्राचीन मंदिर मिल जाएंगी, लेकिन राजस्थान के उदयपुर से मात्र 22 किलोमीटर दूर नागदा गांव में स्थित नारायण के 'सहस्रबाहु' अवतार को समर्पित एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जिसका नाम भी मजेदार है और हैरत में डालता है। ‘सास-बहू मंदिर’ न सिर्फ अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपने अनोखे नाम के कारण भी लोगों की जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।