शिक्षक दिवस 2024 : चुनौतियों के समाधान और शिक्षकों के सशक्तिकरण का समय
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया में शिक्षक न होते, तो हर किसी के पास सवाल होते लेकिन जवाब नहीं होते। ना हमें अपने सबक याद होते और न ही दुनिया के लीडर्स तैयार होते। शिक्षकों के बगैर ये दुनिया बड़ी खाली रह जाती। हमारे जीवन में ज्ञान का बीज बोकर हमारे मन को प्रेरित करने वाले शिक्षक हमारे मार्गदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत और हमारे दोस्त हैं। 5 अक्टूबर को मनाया जाने वाले विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करता है।