यूपी के गोरखपुर से भी था अटल बिहारी वाजपेयी का खास रिश्ता
लखनऊ, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गोरखपुर से खास रिश्ता था। मसलन, आगरा की बाह तहसील स्थित बटेश्वर उनकी मातृभूमि थी। पिता की नौकरी के नाते बचपन ग्वालियर में गुजरा। कानपुर से उन्होंने पढ़ाई की तो लखनऊ को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाया। लेकिन गोरखपुर से उनका रिश्ता खास था।