बोकारो : सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर सुधर रही ग्रामीणों की जिंदगी
बोकारो, 8 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो में केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ पाकर स्थानीय लोगों की जिंदगी खुशहाल हो रही है। पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, लखपती दीदी योजना जैसी केंद्र की तमाम योजनाओं से स्थानीय निवासियों की जिंदगी में उल्लेखनीय बदलाव आया है।