किडनी-लीवर, दिल-दिमाग...सेहत ही नहीं स्वाद का भी खजाना ‘काली उड़द’ की दाल
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। रसोईघर में दालों का विशेष स्थान है, ऐसे में चने, मूंग, रहर के साथ ही काली उड़द दाल का भी खासा स्थान है। काली उड़द की दाल न केवल अपने स्वाद के लिए बल्कि पौष्टिक गुणों के लिए भी लोकप्रिय है। काले छिलके वाली यह दाल प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का खजाना है।