जम्मू से मेंढर के लिए सब्सिडी हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी, स्थानीय लोग बोले जीवन बनेगा आसान

IANS | December 17, 2024 11:13 AM

मेंढर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने जम्मू से मेंढर और वापसी के लिए सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सेवा विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत की खबर लेकर आई है, जो अक्सर कठिन परिवहन परिस्थितियों का सामना करते हैं।

धूमधाम से सम्पन्न हुआ पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के नए मुखिया महंत रामनौमी दास का पट्टाभिषेक

IANS | December 16, 2024 3:41 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (आईएनएस)। कुंभ-महाकुंभ में नए मुखिया महंत महामंडलेश्वर के पट्टाभिषेक की परंपरा के तहत पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पश्चिम पंघत के रामनौमी दास का पट्टाभिषेक बड़े धूमधाम के साथ किया गया। पट्टाभिषेक के बाद महंत अखाड़े की सामाजिक गतिविधियों को संचालित करते हैं। इसमें संस्कृत विद्यालय, गौशाला का संचालन, मतांतरण रोकने की मुहिम चलाना, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाना, गरीबों की बेटियों का विवाह कराना, अन्न क्षेत्र (भंडारा) का संचालन करना शामिल है।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने दी महाकुंभ की महिमा, मान्यता और परंपरा के बारे में जानकारी

IANS | December 15, 2024 6:19 PM

प्रयागराज, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अखाड़ों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जूना अखाड़े ने शनिवार को छावनी प्रवेश के साथ ही कुंभ की औपचारिक शुरुआत भी कर दी है। प्रयागराज में कुंभ के महत्व, इसकी महिमा और प्राचीन मान्यता आदि पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्‍यक्ष रविंद्र पुरी ने आईएएनएस से बात की।

'बीमा सखी योजना' से हम लोग आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर हो सकते हैं : आवेदनकर्ता

IANS | December 15, 2024 4:01 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'बीमा सखी योजना' का लाभ लेने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने बीमा सखी फॉर्म भरा है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

श्री पंचनाम जूना अखाड़ा के छावनी प्रवेश के साथ हुई कुंभ की औपचारिक शुरुआत

IANS | December 14, 2024 5:57 PM

प्रयागराज, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। आस्था की संगम नगरी में श्री पंचनाम जूना अखाड़ा का छावनी प्रवेश शनिवार हो गया है। इसके साथ ही कुंभ की औपचारिक शुरुआत हो गई है। प्रयागराज के मौजगिरि आश्रम से दिन के1 बजे के लगभग छावनी प्रवेश की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। रमता पंच, देवताओं के अलावा ध्वजा-पताका लेकर संतों का हुजूम निकला।

‘बीमा सखी योजना’ से आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं, हर महीने मिलेंगे सात हजार रुपये

IANS | December 14, 2024 3:01 PM

पानीपत, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 10 वर्षों में नारी सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया। यह योजना महिलाओं को एलआईसी एजेंट बनने के अवसर प्रदान करके सशक्त बना रही है।

‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना’ के तहत 18 आदिवासी परिवारों को मिला पक्का आवास : लाभार्थी

IANS | December 14, 2024 2:23 PM

शिवपुरी, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना’ के तहत 18 आदिवासी परिवारों को नए घर मिले हैं। जिनमें आवश्यक सुविधाएं और पास में एक स्कूल भी शामिल है। इस पहल की आदिवासी समुदाय ने व्यापक रूप से सराहना की है, जिन्होंने अपने जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पीएम मोदी के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं का हो रहा विकास, आर्थिक प्रगति के खुले द्वार : पंकज चौधरी

IANS | December 13, 2024 3:31 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को जानकारी साझा करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने सड़क से लेकर हवाई यातायात नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार किया है। जिससे लोगों का सफर करना सुगम और सुविधाजनक हो गया है।

‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से 50 साल बाद पक्के मकान में जाने का सपना पूरा हुआ : लाभार्थी

IANS | December 13, 2024 3:07 PM

जबलपुर, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर में करीब 50 वर्षों तक कच्चे मकान में रहने वाली उर्मिला पटेल का पक्के मकान में रहने का सपना ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत पूरा हुआ है।

पीएम मोदी 14 और 15 दिसंबर को मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता

IANS | December 13, 2024 2:42 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 और 15 दिसंबर को नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। पीएमओ ने शुक्रवार को इसे लेकर एक बयान जारी किया।