स्वाद ही नहीं बढ़ाता सेहत भी बनाता है रसोई घर में रखा ये 'मसाला'

IANS | December 8, 2024 4:00 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय मसालों में शामिल तेज पत्ता केवल स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भारत के हर रसोई घर में इसका इस्तेमाल होता है। सब्जियों, पुलाव या खीर हर तरह के व्यंजन का स्वाद तेजपत्ता बढ़ाता है। जायका बढ़ाने वाला ये पत्ता शारीरिक दिक्कतों को भी दूर करता है।

सांबा में स्थानीय लोगों के लिए वरदान बनी जेएमएम, पुराने कुएं को पुनर्जीवित कर सप्लाई किया जा रहा पानी

IANS | December 7, 2024 7:58 PM

सांबा, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित उत्तर वहनी गांव का ऐतिहासिक कुआं जिसे महाराजा गुलाब सिंह ने 200 से 250 साल पहले इलाके के लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनवाया था, उसे जल जीवन मिशन योजना के तहत पुनर्जीवित कर दिया गया है। इस कुएं को जल शक्ति विभाग सांबा ने साफ किया और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया, जिससे अब प्रतिदिन 16 घंटे तक स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर : सांबा में पॉली हाउस फार्मिंग से किसान मालामाल, मोदी सरकार को कहा, 'शुक्रिया'

IANS | December 6, 2024 9:12 PM

सांबा, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के किसानों ने पारंपरिक खेती को छोड़कर पॉली हाउस फार्मिंग अपनाई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। कृषि विभाग की इस पहल के परिणामस्वरूप किसानों को न केवल अधिक फसलें मिल रही हैं, बल्कि उनकी आय भी कई गुना बढ़ गई है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने वरिष्ठ नागरिकों को दिए आयुष्मान कार्ड

IANS | December 6, 2024 7:12 PM

पटना, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को जक्कनपुर में वरिष्ठ नागरिकों के बीच आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण किया।

बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, भागलपुर के पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कैसे उठाएं लाभ

IANS | December 4, 2024 10:28 PM

भागलपुर, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना से न केवल बेटियों का भविष्य उज्जवल होता है, बल्कि इससे बेटियों के बड़े होने पर उनकी पढ़ाई और शादी में भी माता-पिता को बड़ा सहयोग मिलता है। इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं और उसमें नियमित रूप से राशि जमा कर सकते हैं।

महाकुंभ में विशेष है नागा साधुओं के जूना अखाड़े की उपस्थिति, महज स्नान पर्व नहीं है प्रयागराज का कुंभ

IANS | December 4, 2024 6:01 PM

प्रयागराज, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में साल 2025 में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। अलग-अलग अखाड़ों के द्वारा भूमि पूजन और ध्वजा स्थापित करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच आईएएनएस ने श्री पंचदशनाम प्राचीन जूना अखाड़ा के बारे में जानकारी हासिल की। शिव संन्यासी संप्रदाय के 7 अखाड़ों में जूना अखाड़ा सबसे बड़ा बताया जाता है जिसमें लाखों नागा साधु और महामंडलेश्वर संन्यासी हैं। इनमें से अधिकतर नागा साधु हैं।

किसानों का सहारा बन रही पीएम किसान योजना, बिहार में रोहतास के किसानों ने कहा- धन्यवाद मोदी जी

IANS | December 3, 2024 8:21 PM

रोहतास, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। पीएम किसान योजना किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुरू की थी। इस योजना के तहत किसानों को वार्षिक आधार पर 6000 रुपये, 2000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस योजना से बिहार के रोहतास में किसान काफी खुश हैं। किसानों का कहना है कि किसानों को दी जाने वाली यह राशि फसल कटाई और बुआई के दिनों में बहुत काम आती है। इसके लिए किसानों में पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

उज्जैन : श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी महाराज ने महाकुंभ को लेकर दी खास जानकारी

IANS | December 3, 2024 4:00 PM

उज्जैन, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। महाकुंभ सनातन धर्म में आस्था की चरम अभिव्यक्ति है। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन अगले साल की शुरुआती महीने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। महाकुंभ की तैयारियां को लेकर अलग-अलग अखाड़ों के द्वारा भूमि पूजन और ध्वजा स्थापित करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। महाकुंभ में अखाड़ों की खास भागीदारी होती है और हर अखाड़े की अपनी परंपरा होती है। ऐसे ही 13 अखाड़ों में उज्जैन का श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा है, जिसके बारे में अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी महाराज ने महाकुंभ को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

सुगम्य भारत अभियान के 9 साल : जब पीएम मोदी ने गुजरात की युवा को किया प्रेरित

IANS | December 3, 2024 12:14 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। मंगलवार को सुगम्य भारत अभियान के नौ साल पूरे होने पर, सोशल मीडिया मंच एक्स पर 'मोदी आर्काइव' ने दिव्यांग दिव्या गोसाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके प्रस्ताव की दिल को छू लेने वाली घटना साझा की।

प्रयागराज में महाकुंभ है विशेष, श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा ने दी जानकारी

IANS | December 2, 2024 4:15 PM

प्रयागराज, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज की पावन धरती पर 12 वर्षों बाद 2025 में दिव्य और भव्य संयोग में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ-2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। महाकुंभ की तैयारियां भी जोरो शोरों से चल रही हैं और अलग-अलग अखाड़ों के द्वारा भूमि पूजन और ध्वजा स्थापित करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। महाकुंभ में अखाड़ों की भागीदारी होती है, अखाड़े की परंपरा होती है, प्रयागराज में महाकुंभ के महत्व पर श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के महंत दुर्गादास ने आईएएनएस से बातचीत की।