साड़ी पर उकेरी जाती है 52 बूटी, नालंदा के हुनरमंद बड़े मान से गढ़ते हैं बौद्ध धर्म के प्रतीक चिन्ह

IANS | December 21, 2024 4:39 PM

नालंदा (बिहार), 21 सितंबर (आईएएनएस)। हर साल 21 दिसंबर को विश्व साड़ी दिवस मनाया जाता है। साड़ी भारतीय महिलाओं का एक बेहद खास परिधान है, जो उनकी सुंदरता और परंपरा को दर्शाती है। बिहार के नालंदा की 52 बूटी इसी 6 गज के कपड़े यानि साड़ी को खूबसूरत रूप देती है।

महाकुंभ के लिए श्रीपंचाग्नि अखाड़े की खास तैयारियां, यहां जप-तप में लीन रहते हैं हजारों ब्रह्मचारी

IANS | December 21, 2024 3:15 PM

प्रयागराज, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। आस्था की नगरी संगम नगरी प्रयागराज में 2025 महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के दौरान अखाड़ों का विशेष महत्व होता है। जिसमें साधु-संतों के कुल 13 अखाड़ों द्वारा भाग लिया जाता है। प्राचीन काल से ही इन अखाड़ों की स्नान पर्व की परंपरा चली आ रही है। उन्हीं अखाड़ों में से एक श्रीपंचाग्नि अखाड़ा है। श्रीपंचाग्नि अखाड़ा के महंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी ने अखाड़े की परंपरा और पहचान के बारे में जानकारी देते हुए आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से मकान पाने का सपना हुआ पूरा : लाभार्थी

IANS | December 19, 2024 9:03 PM

हरदा-जबलपुर, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। पीएम मोदी की इस योजना से मध्य प्रदेश के हरदा जिले के साथ ही साथ जबलपुर लोग भी लाभान्वित हुए हैं। योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

वाराणसी में बन रहे लकड़ी के खिलौने की विदेशों में बढ़ी डिमांड

IANS | December 19, 2024 8:15 PM

वाराणसी, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। वाराणसी में लकड़ी के खिलौने का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। आज ये लकड़ी के खिलौने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ब्रिक्री के लिए भेजे जा रहे हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट लकड़ी से बनाए गए उत्पादों को खरीदते हैं। इसमें वाराणसी से सटे घाट शामिल हैं।

ज्यादा देर धूप में रहने से हो सकता है स्किन कैंसर, ये सावधानी है जरूरी

IANS | December 19, 2024 11:44 AM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के बड़े अदाकार हैं जेसन चेम्बर्स। इन दिनों स्किन कैंसर से लड़ाई लड़ रहे हैं। इसकी तस्दीक अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की। बताया कि मेलेनोमा से जूझ रहे हैं। अपने प्रशंसकों को एक हिदायत भी दी। आखिर मेलेनोमा होता क्या है? कैसे सूरज जो जीवन को रोशन करता है, उससे मिलने वाला विटामिन डी जो हड्डियों के लिए वरदान होता है जान के लिए आफत का सबब बन सकता है? सूर्य की तेज किरणों के संपर्क में आने पर स्किन कैंसर होने का खतरा रहता है। सूर्य की पराबैंगनी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं इसलिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है।

मोहन भागवत का बड़े परिवार का आह्वान बहुत सामयिक है

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पिछले दिनों तीन बच्चे पैदा करने की वकालत कर एक व्यापक बहस को जन्म दे दिया। हालांकि आलोचकों ने उनके सुझाव को प्रतिगामी बताते हुए खारिज कर दिया, लेकिन गहराई से देखने पर पता चलता है कि उनका आह्वान जनसंख्या विज्ञान में निहित है और समकालीन भारत की सामाजिक-आर्थिक और जनसांख्यिकीय वास्तविकताओं को दर्शाता है। यह परिप्रेक्ष्य, काल और दोष युक्त होने से इतर, भारत की भविष्य की जनसांख्यिकीय स्थिरता, आर्थिक स्थिरता और सांस्कृतिक संरक्षण के बारे में दबाव वाली चिंताओं के साथ मेल खाता है।

बनासकांठा के मसाली गांव के 119 घरों पर सोलर रूफटॉप का कार्य पूरा

IANS | December 18, 2024 8:43 PM

बनासकांठा, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत बनासकांठा जिले के सुईगाम तहसील में पाकिस्तान की सीमा से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसाली गांव में एक करोड़ 16 लाख की लागत से 119 घरों पर सोलर रूफटॉप का कार्य पूरा हो गया है।

लाभार्थी ललिता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना’ के तहत सपना हुआ पूरा

IANS | December 18, 2024 8:37 PM

शिवपुरी, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। शिवपुरी में ‘प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना’ के तहत आवास बनाए जा रहे हैं। इन आवासों में नल का पानी, बिजली, सड़क और सामुदायिक सुविधाएं जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर: पुंछ में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारतीय सेना ने शुरू किया ड्राइविंग कोर्स

IANS | December 18, 2024 1:36 PM

पुंछ, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने 25 सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स शुरू किया है। भारत-पाकिस्तान एलओसी के पास पुंछ के मेंढर में कोर्स शुरू कराया गया है।

ईयर एंडर 2024 : 'हिंदुत्व' से लेकर 'जहरीले सांप..' तक, वो विवादित बयान जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

IANS | December 17, 2024 4:09 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2024 अलविदा कहने वाला है और नया साल 2025 दस्तक दे रहा है। यह साल सियासत के लिहाज से काफी हलचल भरा रहा। देश में लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए। इस दौरान कुछ बयान ऐसे भी रहे जिन्होंने देश को झकझोर कर रख दिया। ध्रुवीकरण की राजनीति के चलते ऐसी टिप्पणियां की गईं जिन्होंने विवाद को जन्म दिया। लिहाज किसी ने नहीं किया। मौका मिला तो जमकर दिल का गुबार निकाला और जब घिरे तो स्पष्टीकरण भी दिया।