केसरबाई केरकर : सुरों की साधना से बनीं हिंदुस्तानी संगीत की अमर आवाज, जिनके मुरीद थे रवींद्रनाथ टैगोर
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी संगीत में 'जयपुर घराना' अपनी खूबसूरत राग प्रस्तुति के लिए जाना जाता है, जिसमें स्वर और लय का तालमेल ऐसा होता है कि सुनने वाला भी इसकी गहराई में खो जाता है। इस शैली में मशहूर गायिका केसरबाई केरकर ने अपनी गायकी से सबको प्रभावित किया। 20वीं सदी की शुरुआत में उन्होंने देवदासी परंपरा छोड़कर एक सम्मानित कलाकार के रूप में नाम कमाया। उन्होंने 'जयपुर घराने' की कला को सरलता और सुंदरता के साथ पेश किया, जिसने उन्हें 'राग की रानी' (सुरश्री) बनाया।