गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर दिखेगी गुजरात की शानदार झांकी, ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ थीम
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ थीम के अंतर्गत 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में गुजरात की ओर से जो झांकी प्रस्तुत की जा रही है, वह न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर और विकास के अभूतपूर्व मिश्रण को अत्यंत प्रभावी तरीके से साकार कर रही है।