महाकुंभ 2025 : ड्राई फ्रूट्स कारोबारी खुश, बोले 'खूब बिकेगा आने वाले दिनों में और बढ़ेगी मांग'

IANS | January 3, 2025 11:28 AM

प्रयागराज, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में भव्य रूप से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ में प्रसाद, मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों में सूखे मेवे का भारी मात्रा में उपयोग किया जाएगा जिसके चलते इसकी मांग कई गुना बढ़ जाएगी। जिसे लेकर मेवा व्यापारी उत्साहित भी है । साथ ही इसे लेकर मेवा व्यापारियों ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है।

महाकुंभ में शान से निकली श्री पंचायत महानिर्वाणी अखाड़ा की पेशवाई

IANS | January 2, 2025 4:42 PM

महाकुंभ नगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए भव्य तैयारियां अपने अंतिम चरण में है जहां विभिन्न अखाड़ों की पेशवाई निकलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अखाड़े इसी के साथ कुंभ में छावनी प्रवेश के साथ प्रवेश करते हैं और कुंभ तक उनका डेरा वहीं पर रहता है। गुरुवार को श्री पंचायत महानिर्वाणी अखाड़ा की पेशवाई भी शान से निकाली जा रही है।

महाकुंभ : पुड़ी राम, दाल राम, लंका राम, भंडारे में अनोखे नाम के साथ परोसा जा रहा 'दिव्य' भोजन

IANS | January 2, 2025 4:15 PM

महाकुंभ नगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। 2025 के आगाज के साथ प्रयागराज में लगने वाले देश दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और विभिन्न अखाड़ों की भव्य पेशवाई भी शुरू हो चुकी है। साधु-संतों द्वारा तीर्थराज प्रयागराज में डेरा डालने के बाद आस्था की संगम नगरी अपने आध्यमिक चरम पर है। इसके साथ ही संतों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन, भंडारे आदि की व्यवस्था भी शुरू हो चुकी है।

पीएम मोदी 6 जनवरी को जम्मू रेल डिवीजन की रखेंगे आधारशिला

IANS | January 1, 2025 6:23 PM

जम्मू, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी को वर्चुअली जम्मू रेल डिवीजन की आधारशिला रखेंगे। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के पठानकोट क्षेत्रों की फिरोजपुर डिवीजन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। वर्तमान में जम्मू उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आता है।

महाकुंभ : श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़े की पेशवाई की भव्य तैयारी, 1400 पहले साल हुई थी स्थापना

IANS | January 1, 2025 4:30 PM

महाकुंभ नगर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आस्था के संगम तीर्थराज प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शासन-प्रशासन के अलावा भारत के विभिन्न अखाड़ों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बारी-बारी से अखाड़े प्रयागराज में प्रवेश कर रहे हैं। छावनी प्रवेश के सिलसिले के बीच बुधवार को भव्य रूप से श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़े की पेशवाई निकालने की तैयारी हुई।

महाकुंभ में 25 लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराने का संकल्प, 40 वर्षों से जारी है इस संस्था का भंडारा

IANS | December 31, 2024 2:06 PM

महाकुंभ नगर 31 दिसंबर (आईएएनएस)। धर्म और आस्था का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में होने जा रहा है। लगभग 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु पूरे देश और दुनिया से इस आयोजन में भाग लेने के लिए संगम तट पर आएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है, खासकर अन्नदान का। इस बार महाकुंभ के मौके पर कई संस्थाएं पुण्य कमाने के लिए यहां आकर भंडारों का आयोजन करेंगी। इनमें से एक प्रमुख संस्था है ओम नमः शिवाय, जो महाकुंभ से पहले ही भंडारे का आयोजन शुरू कर चुकी है।

अयोध्या से लेकर यूएई तक भारत की समृद्ध संस्कृति का लहराया परचम

IANS | December 31, 2024 11:29 AM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 साल में भारत ने सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने मजबूती के साथ प्रदर्शित किया है। साल 2024 में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के एक नए युग की शुरुआत हुई। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो फरवरी 2024 में यूएई में भव्य मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ। दुनिया ने सनातन का डंका बजते देखा।

'इस्तेमाल की गई अखबारों-किताबों से ग्रामीण लाइब्रेरी का पीएम मोदी ने दिया था आइडिया'

IANS | December 30, 2024 9:35 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनेक किस्से हैं, जो समय-समय पर लोगों के सामने आते रहते हैं। उनसे जुड़ा हुआ एक ऐसा ही किस्सा केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के 'मोदी स्टोरी' हैंडल पर शेयर किया।

केंद्र की सार्वजनिक शिकायत प्रणाली ने पिछले तीन वर्षों में 70 लाख लोगों की समस्याओं को सुलझाया

IANS | December 30, 2024 5:30 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए बनाए गए केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) ने पिछले तीन वर्षों (2022-2024) 70 लाख से अधिक शिकायतों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। यह जानकारी सरकार द्वारा सोमवार को दी गई।

महाकुंभ : करीब 1200 साल पुराना है श्री पंचायती आनंद अखाड़ा का इतिहास, जहां नागा साधुओं ने की थी धर्म की रक्षा

IANS | December 30, 2024 3:29 PM

महाकुंभ नगर, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में 2025 महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ में महज गिनती के कुछ दिन बचे हैं। हर 12 साल में एक विशेष स्थान पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में लाखों-करोड़ों साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। मान्यता के अनुसार, कुंभ मेले में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के अध्यक्ष महंत शंकारानंद सरस्वती ने आईएएनएस से विशेष बातचीत की।